ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / पटना में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, ये गाइडलाइन करना होगा फॉलो

पटना में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, ये गाइडलाइन करना होगा फॉलो

16-Oct-2020 08:33 AM

PATNA : देशभर में जारी कोरोना संकट के बीच 15 अक्टूबर से से सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल खोल दिए गए. लगभग सात महीने के इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने देश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क खोलने का आदेश जारी किया था. केंद्र सरकारी की आदेश के बाद अब बिहार सरकार ने आज से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. 

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने का आदेश डीएम कुमार रवि ने जारी कर दिया है. लेकिन अभी सिनेमाप्रेमियों को फिल्में देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. सिनेमाघर मालिकों की माने तो अभी उनके पास प्रदर्शन के लिए कोई फिल्म नहीं है. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों के अनुसार सभी फिल्मों के प्रदर्शन की डेट बढ़ा दी गई है. 

सिनेमाघर खोले जाने के आदेश के बाद कोविड के नियमों के तहर सिनेमाघरों की साफ-सफाई सहित तमाम काम किए जा रहै हैं. डीएम ने अपने आदेश में कड़ाई से कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन पालन करने का आदेश दिया है. 

क्या है नया नियम... 

1.सिनेमा हॉल में एक के बाद एक सीट खाली रहेगी.

2. हॉल की पूरी क्षमता के 50 फीसदी दर्शक ही अंदर आ सकेंगे.

3. सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा. 

4.अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है और एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा.

5.जिस सीट पर दर्शकों को नहीं बैठना है उस पर क्रॉस मार्क लगा होगा. 

6.सिनेमा हॉल के अंदर जाने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है.

7. मूवी देखने के दौरान किसी तरह की चीजों को खाने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. 

8.टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

9. सिनेमा हॉल में एंट्री और एग्जिट गेट, लॉबी को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और हर शो के बाद सिनेमा हॉल की सफाई की जाएगी.