Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल
05-Jul-2021 09:20 PM
By Ajay Deep Chouhan
PATNA : पत्र सूचना कार्यालय की ओर से बुधवार, 7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर एक विशेष ई-बैठक का आयोजन किया गया है. इस ऑनलाइन मीटिंग के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ओटीटी प्लेटफार्म और डिजिटल समाचार प्रकाशकों को डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी देंगे.
👉 यहां क्लिक कर देखें इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट
पीआईबी पटना, लखनऊ, रांची और देहरादून की ओर से इस विशेष ई-बैठक का आयोजन किया गया है. पत्र सूचना कार्यालय के पटना रीजन के अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने बताया कि इस ई-बैठक को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय संबोधित करेंगे. ई-बैठक का आयोजन 7 जुलाई को दोपहर 3 से 5 बजे तक जूम प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा.
👉 यहां क्लिक कर देखें इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट
अपर महानिदेशक ने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय, पटना , झारखंड, लऊनऊ और देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ऑनलाइन विचार विमर्श का उद्देश्य बिहार, झारखंड, लखनऊ और देहरादून के ओटीटी प्लेटफार्म से जुड़े विभिन्न पक्षों के लोगों को आचार संहिता के भाग तीन के नियमों के बारे में जानकारी देना और उनकी शंकाओं का समाधान करना है.

इस ई-बैठक में इन राज्यों के फिल्म निर्माता, समाचार पोर्टल और अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर रहे निर्माता, निर्देशक, लेखक, पत्रकार आदि सम्मिलित होंगे. इसके साथ ही पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को भी इस ई-बैठक के माध्यम से डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी दी जाएगी.