बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Apr-2020 07:13 AM
PATNA : पटना जिले के क्वारंटाइन सेंटर से कुल 470 लोगों को उनके घर वापस भेज दिया गया है। जिले के अलग-अलग क्वारंटाइन और आइसोलेशन सेंटर में रह रहे 470 लोगों को घर जाने की इजाजत मिली है। इन्होंने 14 दिन क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। इन 470 लोगों में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो 22 से 29 मार्च के बीच क्वारंटाइन सेंटर लाए गए थे।
क्वारंटाइन सेंटर से इन्हें छुट्टी दिए जाने के पहले पूरा मेडिकल टेस्ट किया गया और इसके बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। हालांकि अभी भी पटना जिले के क्वारंटाइन सेंटर में 500 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। पटना के अंदर तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोग 22 मार्च के बाद बाहर से आए थे जिनको क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। पटना के क्वारंटाइन सेंटरों से सबसे ज्यादा 70 लोग बख्तियारपुर से, पंडारक से 50 और अथमलगोला से 40 लोग घर वापस लौटे हैं। इसके अलावा राजधानी के पाटलिपुत्र होटल में क्वारंटाइन कर रखे गए लोग भी घर वापस लौटे हैं। पाटलिपुत्र होटल में अब केवल 9 लोग ही क्वारंटाइन में हैं।
मसौढ़ी और बख्तियारपुर में क्वारंटाइन कर रखे गए 515 लोगों में से 21 लोगों को उनके घर वापस भेजा गया है हालांकि फतुहा अस्पताल में क्वारंटाइन सेंटर बिल्कुल खाली रहा यहां किसी को भी क्वारंटाइन नहीं किया गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...