हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 09:46 AM
PATNA : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को गांधी मैदान में राज्यपाल 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसको लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आज ही आप जान लीजिये पटना का ट्रैफिक।
उस दिन फ्रेजर रोड की पश्चिमी लेन डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आमलोगों के लिए बंद रहेगी। यह लेन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड, उनके पारिवार के वाहनों और अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए रिजर्व रहेगी।
वहीं, न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहन परिचालन पर रोक रहेगी। पटना जंक्शन फ्लाईओवर से रामगुलाम चौक की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी मार्ग कार्यक्रम के समापन तक बंद रहेंगे। देशरत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा और फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर और चिल्ड्रेन पार्क से करगिल चौक तक वाहनों की पार्किंग नहीं होगी।
वहीं, कुछ मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव गणतंत्र दिवस के दिन सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति लागू रहेगा। पुलिस अधिकारी ने इस दौरान वाहन चालकों को गांधी मैदान के रास्ते पर जाने से बचने का सुझाव दिया है। 26 जनवरी को गांधी मैदान में राज्यपाल सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, वीवीआइपी और वीआइपी अतिथि 8.30 बजे तक गांधी मैदान पहुंच जाएंगे।