Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
20-Sep-2021 08:26 PM
PATNA: पटना में अब 15 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। पटना नगर निगम की ओर से 20 जगहों पर यह व्यवस्था की गयी है। पटना की मेयर सीता साहू ने आज इस योजना का उद्घाटन किया। मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स, राजेंद्र नगर टर्मिनल, बस स्टैंड के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख इलाकों में 15 रुपये में भरपेट खाने की व्यवस्था की गयी है।
भामाशाह फाउंडेशन संस्था की तरफ से इन जगहों का चयन किया गया है। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास 15 रुपये में गुणवत्तापूर्ण भोजन की थाली योजना के उद्घाटन के अवसर पर मेयर सीता साहू ने कहा कि निगम की इस व्यवस्था से शहर में आनेवाले जरूरतमंदो, दैनिक मजदूर, सफाई कर्मचारी, रिक्शा ठेला चालकों को कम कीमत में गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिल सकेगी।
इससे पहले गायघाट में इसकी शुरुआत की गयी थी। पटना के कारगिल चौक पर आज इसका उद्घाटन किया गया जहां मेयर,डिप्टी मेयर व निगम के अधिकारियों ने भोजन का स्वाद चखा। मेयर ने यह भी बताया कि इस व्यवस्था से लोगों को पैसे की बचत होगी और साथ ही उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। यहां दिन और रात में अलग-अलग मेन्यू रहेगा।
इससे पहले ट्रायल के तौर पर गरीब मजदूरों व सफाईकर्मियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गायघाट स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा से इस योजना की शुरूआत की गयी थी। भामाशाह फाउंडेशन की ओर से 15 रुपये में भोजन की थाली परोसी जा रही है। इसमें दिन में चावल, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार मिलता है। वहीं रात में 15 रुपए में पांच रोटी, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार दिया जाता है।
भोजन की थाली के उद्घाटन के मौके पर डिप्टी मेयर रजनी देवी , स्थायी समिति के सदस्य मुन्ना जयसवाल,आशीष कुमार सिन्हा व दीपा रानी खान, पार्षद पिंकी यादव,माला सिन्हा,शोभा देवी,उप नगर आयुक्त राकेश झा व अभिषेक आंनद, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह,भामाशाह फाउंडेशन के संयोजक विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।