मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
11-Jul-2021 07:21 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना पुलिस में तैनात 139 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है. साल 2018 में महिला सिपाही की मौत के बाद पटना पुलिस लाइन में हुए बवाल वाली घटना में शामिल होने को लेकर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. योगदान देने के तुरंत बाद इन पुलिसवालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
पटना पुलिस लाइन हंगामा में शामिल सिपाहियों पर फिर से गिरी गाज गिरी है. 139 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है. तीन साल पहले वर्ष 2018 में महिला की मौत के बाद पटना पुलिस लाइन में काफी बवाल हुआ था. एक ट्रेनी महिला सिपाही की मौत के बाद पुलिस लाइन अखाड़े में तब्दील हो गया था. ट्रेनी पुलिस वालों का आरोप था कि उनसे गलत तरीके से ड्यूटी ली जाती है और छुट्टी भी नहीं मिलती है. इस मामले में जबर्दस्त हंगामा हुआ था. इसके बाद 175 सिपाहियों की नौकरी चली गई थी. इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. प्रोसिडिंग चलाये बगैर डिसमिस किये जाने के बाद ये पुलिसवाले कोर्ट की शरण में गए थे.
पटना हाईकोर्ट ने बर्खास्त पुलिसकर्मियों की सेवा बहाल कर दी थी. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इन्होंने विभाग में योगदान दिया था. योगदान दिए जाने के तुरंत बाद 185 सिपाहियों में से 139 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का भी आदेश दिया गया है. गौरतलब हो कि पटना पुलिस लाइन में गुंडागर्दी करने वाले बिहार पुलिस के 175 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया था. ये बिहार पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा फैसला था. पटना जोन के तत्कालीन आईजी नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर पटना तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने इसका आदेश जारी किया था. इनमें 167 नए रंगरूट थे, वहीं 93 ऐसे पुलिस पदाधिकारी को पटना ज़ोन से बाहर तबादला किया गया था, जो सालों से पटना में बने हुए थे. इसके अलावा 23 पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया था.

दरअसल, दो नवंबर 2018 को सीवान निवासी रंगरुट सविता कुमारी पाठक की मौत के बाद सिपाहियों ने पुलिस लाइन में उपद्रव किया था. ग्रामीण एसपी, डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को पीट दिया था. गाड़ियां पलट दी थी. कार्यालयों में तोड़फोड़ की थी. सड़क पर भी राहगीरों को पीटा था. इसी में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की गई और साक्ष्य के आधार पर 167 रंगरुट और 8 सिपाही बर्खास्त किए गए थे.