Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
21-Jan-2022 07:35 AM
PATNA : कोरोना की तीसरी इलाज के दौरान पटना में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं लेकिन राजधानी के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। पिछले 10 दिनों के अंदर पटना में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। 10 जनवरी को पटना में जहां 2566 संक्रमित मिले थे वहीं 20 जनवरी को यह आंकड़ा घटकर 745 जा पहुंचा है। अब पॉजिटिविटी रेट घटकर 10.81 फीसदी पर आ गई है। हालांकि राहत वाली इस खबर के बीच 24 घंटे के दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या में उछाल और भर्ती होने वालों की उम्र परेशान कर रही है।
गुरुवार को पटना एम्स में चार और पीएमसीएच में चार मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें पटना की रहने वाली तीन महिलाएं हैं। यह परेशान करने वाली बात तो है ही. वहीं तीसरी लहर में पहली बार पटना में एक दिन में 8 मरीजों की मौत से भी डॉक्टर भी परेशान हैं। इससे पहले इस लहर में एक दिन में अधिकतम 7 मरीजों की मौत हुई थी।
उधर अस्पताल में एडमिट होने वालों में 8 और 13 साल के बच्चे भी शामिल हैं। एम्स में भर्ती हुए 21 में से 14 की उम्र से 39 साल है। ऐसे में इस बात की सावधानी बरतनी जरूरी है कि बच्चे कम से कम संक्रमित हो। पटना में सबसे अधिक 25 से 49 साल वाले कोविड एक्टिव मरीज हैं। इनकी संख्या 4822 है। इनमें 1609 महिला और 3213 पुरुष हैं। इनकी कुल एक्टिव मरीज का 54.7 फीसदी है। जिले में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 8808 है। जबकी जिले में सबसे अधिक एक्टिव 7024 मरीज पटना सदर प्रखंड में है। बाकी सभी 22 प्रखंडों को मिलाकर एक्टिव मरीज की कुल संख्या 1784 है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर 0.8 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 2559 मरीज रिकवर भी हुए हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 12.7 फीसदी है।