ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना: मौसी को भगाकर किया लव मैरिज, प्रेग्नेंट हुई तो शख्स बोला- 'अब...

पटना: मौसी को भगाकर किया लव मैरिज, प्रेग्नेंट हुई तो शख्स बोला- 'अब साथ नहीं रहना'

23-Jun-2022 12:56 PM

PATNA: राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले अपनी ही मौसी से शादी रचा ली और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसका अबार्शन भी करा दिया। इतना ही नहीं, रिश्ते में बेटा लगने वाले शख्स ने अपनी चाची की बहन से 3 साल पहले लव मैरेज शादी की थी, लेकिन अब वो अपनी मौसी बनाम पत्नी से दूर भाग रहा है। दरअसल, अब पति और उसके ससुराल वाले ने उसे घर से निकाल दिया है। 


लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह लड़के से शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन लड़के ने जहर खाने और मर जाने की धमकी दी थी। इसके बाद मजबूरी में उसे शादी करनी पड़ी। लड़की का साफ़ तौर पर कहना है की अब वही उसका पति है और वो उसी के साथ रहना चाहती है। 


पटना के रहने वाले उत्तम कुमार का 24 साल का बेटा सर्वजीत कुमार रिश्ते में मौसी लगने वाली नालंदा की विद्यानंद की बेटी से लव मैरेज की थी। दोनों ने कोर्ट में शादी की थी। लगभग 2 साल दोनों बाहर रहे। एक साल पहले सर्वजीत अपनी पत्नी को लेकर अपने घर बेलदारीचक गांव पंहुचा, लेकिन परिवार के लोगों को यह रिश्ता स्वीकार नही हुआ। 


काफी हंगामे के बाद लड़की कुछ दिन घर में रही। लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते का हवाला दे कर और लड़की के साथ दुर्व्यवहार कर उसे घर से निकल दिया गया। लड़की घटना से आहत होने के बाद बेलदारीचक गांव में रह रही है। लड़की गौरीचक थाने में न्याय के लिए गयी थी, जहां उसे महिला थाने भेज दिया गया।