ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पटना महावीर मंदिर को बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या में अस्पताल खोलने का मिला प्रस्ताव

पटना महावीर मंदिर को बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या में अस्पताल खोलने का मिला प्रस्ताव

28-Aug-2021 08:41 AM

PATNA : पटना स्थित महावीर मंदिर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. महावीर मन्दिर न्यास को अयोध्या में गरीब तबके के लोगों के लिए महावीर कैंसर संस्थान या अन्य कोई जनोपयोगी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव मिला है. यह प्रस्ताव अयोध्या नगर निगम से आया है. नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह ने इस बारे में महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल से संपर्क किया है. नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने इस प्रस्ताव के साथ फोन पर आचार्य किशोर कुणाल से बात की.


आचार्य किशोर कुणाल इस संबंध में अयोध्या नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा के लिए आज अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे. पहले से राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन और रविवार को उनके कार्यक्रम में भी आचार्य किशोर कुणाल आमंत्रित हैं. आचार्य किशोर कुणाल अपने अयोध्या दौरे में वहां अमावा राम मन्दिर परिसर में महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित राम रसोई का परीक्षण भी करेंगे. 


आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राम रसोई में देश के कोने-कोने से राम भक्त आते हैं. यहां का शुद्ध देशी घी में बने व्यंजन खाने के बाद हनुमान जी का जयकारा भी लगाते हैं. इससे महावीर मन्दिर की ख्याति देशभर में फैल रही है. अयोध्या में इतने व्यापक रूप में निःशुल्क अन्न क्षेत्र चलाने वाला पटना का महावीर मन्दिर देश का इकलौता धार्मिक संस्थान है.


महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित अस्पताल हैं. महावीर कैंसर संस्थान, महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर हार्ट हास्पीटल, महावीर नेत्रालय, महावीर अग्रसेन अस्पताल, बेगूसराय. इन 6 अस्पतालों में कुल 1600 डॉक्टर और कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. केवल महावीर कैंसर संस्थान 800 डॉक्टर और स्टाफ काम कर रहे हैं.