ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण आज, पटना...

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण आज, पटना को सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात

10-Jul-2024 09:06 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण करेंगे। सीएम नीतीश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में दीघा से दीदारगंज के बीच 20.5 किलोमीटर जेपी गंगा पथ का निर्माण होना है। मरीन ड्राइव का गायघाट से लेकर कंगन घाट तक विस्तार किया गया है।


दरअसल, मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना के मरीन ड्राइव को विकसित किया जा रहा है। साल 2022 में सीएम नीतीश कुमार ने पहले चरण में दीघा से पीएमसीएच तक मरीन ड्राइव का लोकार्पण किया था जबकि दूसरे चरण में एक साल बाद 2023 में पीएमसीएच से गायघाट तक इसका विस्तार किया गया था और अब गायघाट से कंगन घाट तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।


गंगा नदी के किनारे विकसित किए गए मरीन ड्राइव पथ में दीघा से गायघाट तक साढे 12 किलोमीटर सड़क पर परिचालन हो रहा है। तीसरे चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जोड़ लिया जाए तो अब दीघा से कंगन घाट के बीच करीब 17 किलोमीटर जेपी गंगा पथ बनकर तैयार हो गया है, जिसका सीएम नीतीश कुमार आज लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद सोनपुर और हाजीपुर की तरफ से आने वाले लोग अब दीघा की तरफ से आसानी से पटना सिटी तक जा सकेंगे।