गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Aug-2020 01:14 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार के अन्य जिलों की तुलना में राजधानी पटना कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां अब तक बीस हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. कल भी पटना में 312 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ बिहार सरकार ने सभी बाजारों को खोलने की अनुमति पहले ही दे दी है.
संक्रमण के खतरे के बावजूद राजधानी पटना के सड़कों पर ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बिना मास्क के घूमते नज़र आएं. इन लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए और इनमे जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन ने फिर से जागरूकता अभियान चलाया है. इसके लिए राजधानी की सड़कों पर मास्क चेकिंग तेज़ कर दी गई है. इस दौरान अब तक मास्क न पहने के जुर्माना के तौर पर 2 लाख 50 हजार 850 रुपए की वसूली की गई.
जिला से लेकर प्रखंड तक जांच और जागरूकता अभियान पर जोर दिया जा रहा है. कई जगहों पर डीएम के नेतृत्व में मास्क चेकिंग की गई, साथ ही बिना मास्क वाले लोगों से जुर्माना वसूल करने के बाद मास्क वितरण किया गया. अचानक हुए इस चेकिंग के दौरान 78 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया.
डीएम ने एसडीओ, बीडीओ समेत सभी थानाध्यक्ष को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस अभियान के लिए 67 टीम को काम पर लगाया गया है. इस के अलावा 80 टीमों के द्वारा मायकिंग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.