ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

पटना की सड़कों पर उतरे सैकड़ों JE अभ्यर्थी , BTSC ऑफिस का किया घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना की सड़कों पर उतरे सैकड़ों JE अभ्यर्थी , BTSC ऑफिस का किया घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

30-Jan-2023 03:53 PM

By First Bihar

PATNA  : राजधानी पटना में कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत तकनीकी सेवा की परीक्षा के अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर आज चयन आयोग के कार्यालय घेराव किया। छात्रों का कहना है कि, सरकार से रिजल्ट नहीं तो इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। वहीं, इन छात्रों द्वारा आयोग के कार्यालय का घेराव करने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इसके ऊपर जमकर लाठीचार्ज किया गया है। जिसमें कई छात्रों को गंभीर रूप से चोट आई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता पद के आयोजित परीक्षा देने के बावजूद लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। लेकिन, इन अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। अभ्यर्थियों ने जेडीयू और आरजेडी कार्यालय के साथ साथ बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया और उसके बाद अब इन अभ्यर्थियों द्वारा कर्मचारी चयन आयोग ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया। इसके बाद इनलोगों के ऊपर पुलिस बल द्वारा जमकर लाठी-चार्ज किया गया। 


मालूम हो कि, इन छात्रों का कहना है कि, सरकार यदि रिजल्ट नहीं दे सकती तो इच्छा मृत्यु ही दे देंगे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते राजधानी पटना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि साल 2019 की वैकेंसी है, परीक्षा देने के चार साल बाद भी रिजल्ट नहीं आ सका है। एक बार रिजल्ट घोषित किया भी गया लेकिन संसोधन करने के नाम पर वापल ले लिया गया। आयोग द्वारा बार बार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। आयोग की तरफ से सीर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है और पिछले चार साल से नौकरी की आश लगाए बैठे हैं।


आपको बताते चलें कि,  बिहार तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता पद के लिए साल 2019 में वैकेंसी निकाली थी। परीक्षा आयोजित हुई और उसके रिजल्ट का भी प्रकाशन किया गया लेकिन बाद में यह कहकर रिजल्ट को वापस ले लिया गया कि उसमे संसोधन करना है।