चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
15-Feb-2020 12:14 PM
PATNA : पटना की सड़क पर थोड़ा संभल कर निकले आज से। नये नियमों को समझ ले तो बेहतर होगा, क्योंकि आज से ट्रैफिक चालान रुल में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पटना के साथ-साथ आज से बिहार के सभी जिलों में हैंडहेल्ड डिवाइस से ई-चालान काटे जाएंगे। सबसे बड़ी बात कि बार-बार ट्रैफिक रुल तोड़ने पर आपका लाइसेंस कैंसिल भी किया जा सकता है।
सरकार के नये फैसले के मुताबिक आज से सभी जिलों में मैनुअली चालान की रसीद अब नहीं कटेगी। अब केवल पुलिस को ही मैनुअली चालान काटने का अधिकार होगा। जिले के परिवहन अधिकारियों को ऑन स्पॉट हैंडहेल्ड डिवाइस से ई-चालान काटना होगा। हैंडहेल्ड डिवाइस से ट्रैफिक नियम तोड़नेवाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड सिस्टम में दर्ज हो जायेगा। साथ ही बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़नेवाले व्यक्ति की लाइसेंस रद्द भी की जा सकती है।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, हैंडहेल्ड डिवाइस से चालान काटना आसान हो गया है। ई-चालान में जुर्माना लेने का कारण भी दर्ज होगा, इससे बार-बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों को पहचानना भी आसान होगा। इसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं आज से डेबिट, क्रेडिट कार्ड के अलावे पेटीएम से भी फाइन की राशि को अदा की जा सकती है।