ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना की सड़क पर दो मनचलों की धुनाई, लड़की ने चप्पल से पीटा

पटना की सड़क पर दो मनचलों की धुनाई, लड़की ने चप्पल से पीटा

10-Aug-2020 08:39 AM

PATNA : पटना में सरेराह छेड़खानी करना दो मनचलों को भारी पड़ा है. लड़की ने जमकर एक मनचले की धुनाई कर दी जबकि दूसरा फरार हो गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी की है.

 जहां रविवार को दो मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़ कर एक मनचला को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और फिर सब ने  मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इस दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया.

 पिटाई के बाद लोगों ने आरोपित को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी मंदिरी का रहने वाला है. पीड़िता ने बताया कि वह बीए की  स्टूडेंट है और श्रीकृष्णा नगर की रहने वाली है. रविवार की दोपहर वह अपनी फ्रेंड के घर मंदिर से होकर लौट रही थी, तभी उसी मोहल्ले का आरोपी जो पिछले कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था किदवईपुरी स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर अपने दोस्तों के साथ आ धमका और छेड़खानी शुरू कर दी. इस पर उसने हिम्मत नहीं हारी और साहस दिखाते हुए  एक मनचले को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी. कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.