मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
31-Mar-2020 07:43 AM
PATNA : कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच पटना से एक अच्छी खबर है। पटना के दीघा इलाके की रहने वाली एक महिला ने मौत को मात देते हुए कोरोना से जंग जीत ली है। पटना के दीघा की रहने वाली अनीथा विनोद कोरोना इनफेक्टेड हो चुकी थी लेकिन अब वह इससे पूरी तरह बाहर आ गई हैं। अनीथा विनोद को पटना एम्स ने डिस्चार्ज कर दिया है। उनके दो रिपोर्ट लगातार नेगेटिव पाए गए थे।
पटना एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर पहुंच चुकी हैं। 20 मार्च को उन्हें सर्दी बुखार की शिकायत के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।।अनीथा विनोद उसके पहले नेपाल गई थी और वहां से लौटने के बाद उन्हें इंफेक्शन हुआ। 22 मार्च को उनका पहला रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया और उसके बाद लगातार पटना एम्स में उनका इलाज चला। अनीथा के पति विनोद सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ-साथ टेक्सटाइल इंजीनियर भी हैं। यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला है। विनोद और अनीथा के दो बेटे हैं। इनका बड़ा बेटा इटली में रहता है और वह 5 मार्च को पटना आया था। जबकि छोटा बेटा पटना में ही पढ़ाई करता है।
पटना एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद अनीथा ने अपने इलाज के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें बुखार और मलेरिया की लगातार दवाएं दीं। पेरासिटामोल के अलावे उन्हें हाइड्रोऑक्सीक्लोरीन का टैबलेट दिया जा रहा था और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक ही डोज का निर्धारण होता था। कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के बाद अनिठा अब अपने परिवार के बीच है एक तरफ दुनिया भर में लोगों कोरोना के खौफ से डरे हुए हैं तो वहीं साहस और हिम्मत के बूते इस पर जीत की कहानी यह बताती है कि मुश्किलों में भी साहस नहीं छोड़ना चाहिए।