ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना की जिला परिषद अंजू देवी बर्खास्त, अड़ियल रवैये की निकली हेकड़ी

पटना की जिला परिषद अंजू देवी बर्खास्त, अड़ियल रवैये की निकली हेकड़ी

19-Aug-2021 08:00 AM

PATNA : पटना की जिला परिषद अंजू देवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिला परिषद की अध्यक्ष अंजू देवी को बर्खास्त कर दिया गया है. यानी कि मैडम की कुर्सी चली गई है. अंजू देवी की बर्खास्तगी पर पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी की सहमति मिलने के बाद विभाग ने अनुमोदन दे दिया है. जिला परिषद की अध्यक्ष पर आरोप है कि वह 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत योजनाओं के चयन करने के लिए बैठक नहीं कर रही थीं और इनके अड़ियल रवैये के कारण पटना में विकास का काम काफी लंबे समय से रुका हुआ था. 


आपपको बता दें कि पिछले दिनों पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने जिला परिषद अध्यक्ष पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस का जवाब अध्यक्ष ने 16 अगस्त को दिया था. 17 अगस्त को जिला परिषद की बैठक हुई, जिसमें काफी हो-हंगामा हुआ. इस दौरान जिला परिषद अंजू देवी और उपाध्यक्ष ज्योति सोनी के बीच काफी खींचतान देखने को मिला. इसी खींचतान के कारण कार्यवाही पंजी पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और पटना के उप विकास आयुक्त ने हस्ताक्षर नहीं किया.


अधिकारी के इस कदम के बाद जिला परिषद अंजू देवी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गईं. बुधवार को भी इनका धरना जारी रहा. इन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी और पटना के डीडीसी पर तानाशाही का आरोप लगाया. लेकिन 15वें वित्त आयोग के आवंटन के खर्च के लिए विभाग के निर्देश के बावजूद बैठक नहीं बुलाने को लेकर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि 17.20 करोड़ रुपये जिला परिषद को मिला है. लेकिन महत्वपूर्ण संचिकाओं को अपने पास लंबित रखी थी.


बर्खास्तगी की खबर को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने बताया कि उन्‍हें बर्खास्तगी की सूचना नहीं मिली है. अब वे न्यायालय की शरण में जाएंगी.