हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Jan-2022 12:52 PM
PATNA : मधेपुरा के ब्रह्मदेव मंडल के 12 बार वैक्सीन की डोज लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार में वैक्सीनेशन का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बार यह कारनामा आम आदमी ने नहीं, वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी निभाने वाली पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने किया।
डॉ. सिंह अलग-अलग डॉक्युमेंट एक में आधार कार्ड और दूसरे में पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अब तक कोवीशील्ड की 5 डोज ले चुकी हैं। उन्होंने प्रिकॉशन की भी डोज़ ले ली है। वैक्सीन की 5 डोज के लिए उन्होंने दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराए हैं। यह मामला सामने आने के बाद भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया।
वहीं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने प्रिकॉशनरी समेत तीन डोज लेने का ही दावा किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के शुरुआती दौर में जब विभाग की ओर से कार्यालय कर्मियों की सूची मांगी गई थी, तो उन्होंने अपने पैन कार्ड का ब्यौरा ही दिया था। इसी का गलत इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की बाबत भारत सरकार के दिशा निर्देशों का न केवल मुझे पूरा ज्ञान है बल्कि उनका अनुपालन सुनिश्चित कराने की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में मैं खुद कैसे पांच डोज ले सकती हूं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।