ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / सावधान...पटना की सड़कों पर आज संभलकर निकलिए, रविवार का मजा हो सकता है...

सावधान...पटना की सड़कों पर आज संभलकर निकलिए, रविवार का मजा हो सकता है किरकिरा

01-Mar-2020 07:26 AM

PATNA : रविवार की सुबह सवेरे अगर आप पटना में कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइये. राजधानी की सड़कों पर आज आपको व्यस्त ट्रैफिक की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. पटना के कई सड़कों पर आज ट्रैफिक भी बंद किया गया है. जी हां, जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को देखते हुए राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है.


गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इन सड़कों पर सिर्फ पास धार के गाड़ियां ही चलेंगी. आम लोगों के लिए यातायात बंद रहेगा. इसके अलावे राजधानी के ज्यादातर इलाकों में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आने वाली गाड़ियों का पार्किंग बनाया गया है. जिसकी वजह से भी आपको जाम की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. लिहाजा अगर आप आज घूमने फिरने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो थोड़ा संभल कर निकालिये.


डाकबंगला चौराहे से लेकर जेपी गोलंबर तक आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. भट्टाचार्य मोड़ चौराहे से सिर्फ पास धारक गाड़ियों को ही गांधी मैदान की तरफ जाने की इजाजत है. अशोक राजपथ पर गोविंद मित्र रोड से कारगिल चौक तक आम गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. ठाकुरबाड़ी मोड़ से पश्चिमी गांधी मैदान की ओर केवल प्रशासनिक गाड़ियां ही चलेंगी. जबकि आईएमए हॉल से गांधी मैदान की ओर सभी तरह के वाहनों पर रोक लगाई गई है. कोतवाली टर्निंग से लेकर पुलिस लाइन तिराहा तक पूरा गांधी मैदान की ओर से सभी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा कार्यकर्ता सम्मेलन को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव किया है.