निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
08-Feb-2020 08:12 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां डीजीपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरीचक थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. शराब बिक्री की शिकायत मिलने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने यह बड़ा कदम उठाया है. एक तरफ जहां शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों के ऊपर ही शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ के आरोप लग रहे हैं.
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गौरीचक थाना के सभी पुलिसकर्मियों का भी एकसाथ ट्रांसफर कर दिया गया है. इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बीते दिन गौरीचक थाना के चीपुरा गांव में अवैध शराब मिला था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि शिकायत के बाद भी पुलिसवाले नहीं आते हैं और ना ही कोई कार्रवाई करते हैं. वरीय अधिकारियों ने कहा था कि इसमें जिस अधिकारी की संलिप्तता होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
संपतचक के चिपुरा खुर्द गांव के मुसहरी में चल रहे शराब के अड्डों पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को धावा बोल दिया और हजारों लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट की गई थी. वहीं शराब नष्ट करने पहुंची ग्रामीणों की टीम का कहना था कि लगातार चिपुरा खुर्द और बड़ी चिपुरा में शराब निर्माण की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन इस पर पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है. सदर डीएसपी किरण जाधव की जांच के बाद डीजीपी ने यह बड़ा कदम उठाया है.