CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
28-Aug-2021 08:16 AM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद राज्य सरकार ने भले ही स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया हो लेकिन इसके बावजूद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल डरे हुए हैं। स्कूलों ने अपने यहां आने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब नई गाइडलाइन दी है। स्कूलों ने अभिभावकों को निर्देश दिया है कि बच्चे को प्लास्टिक के टिफिन में लंच देकर नहीं भेजें, बल्कि लंच स्टील टिफिन में दें। स्कूल बैग में हैंड सेनेटाइजर जरूर डालें। बच्चे को अन्य बच्चे से गले मिलना, हाथ मिलाने से मना करें। साथ में लंच करने से मना करें।
संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कई स्कूलों में एक से पांचवीं तक के बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। स्कूल भेजने से पहले अभिभावक किन बातों का ख्याल रखें, इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन द्वारा दी गयी है। कार्मेल हाई स्कूल ने एक से ऊपर सभी कक्षाएं खोलने का आदेश दे दिया है। स्कूल 31 अगस्त से खुलेगा। इससे पहले स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। सभी अभिभावकों को बच्चों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत करके भेजें।
सेंट जोसफ कान्वेंट हाई स्कूल एक सितंबर से पूरी तरह से खुल जाएगा। स्कूल ने सभी छात्राओं को ग्लब्स लगाकर स्कूल आने का निर्देश दिया है। ग्लब्स के अलावा छात्राओं को मास्क लगाकर स्कूल आना है। कई स्कूलों ने बच्चों को जागरूक करने के लिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बैनर लगाया है। डॉन बास्को एकेडमी की प्राचार्य मेरी अल्फांसो ने बताया कि सात सितंबर से स्कूल पूरी तरह से खुल जाएगा। सभी बच्चों को बैनर के माध्यम से कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया जाएगा।