ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / news / पटना के राजीवनगर थाने के पीछे ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कब्जे के लिए हुई...

पटना के राजीवनगर थाने के पीछे ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कब्जे के लिए हुई गोलीबारी

09-Jan-2022 08:38 PM

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना के राजीवनगर इलाके में जमीन पर कब्जे के लिए सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इससे आस पास के लोग दहशत में है। हालांकि पुलिस ऐसी गोलीबारी की घटना से इनकार कर रही है।


स्थानीय लोग बता रहे हैं कि जमीन पर कब्जे के लिए रविवार की शाम राजीवनगर थाने के पीछे एक जमीन पर छह राउंड फायरिंग की गई. घटना के  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर चार पहिया गाड़ी में सवार होकर पांच-छह लोग हथियार के साथ पहुंचे थे. उन्हीं लोगों ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की और फिर गालियां देते हुए वहां से निकल गये. गोलाबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. 


पुलिस ने घटना से किया इंकार

उधर राजीवनगर थाना पुलिस ने घटना से इंकार किया है. वैसे राजीवनगर थाना पुलिस फायरिंग की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक हथियारबंद लोग वहां से निकल गये थे. राजीवनगर के थानेदार सरोज कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है और फायरिंग करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. थानेदार ने बताया कि गोलीबारी को लेकर किसी  पक्ष ने थाने में कोई शिकायत भी की है. अगर पुलिस को कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी.


हम आपको बता दें कि राजीवनगर इलाके में कई भूखंड पर कब्जे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है. राजीवनगर इलाके में जमीन कब्जा करने को लेकर पहले से ही मारपीट से लेकर फायरिंग जैसी घटनायें सामने आती रही हैं. एक ही जमीन पर कई लोगों की दावेदारी से पूरे इलाके में सैकड़ों भूखंड पर विवाद है.