Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
25-Jan-2020 04:31 PM
By PANKAJ
PATNA: पटना के फुलवारीशऱीफ में वामदलों के द्वारा बुलायी गयी मानव श्रृंखला के आयोजन को देश के बड़े मुस्लिम धार्मिक संस्थाओं में शुमार किए जाने वाले इमारत-ए-शरिया का साथ मिला। लोगों ने यहां 15 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया। हाथों में तिरंगा लिए मुस्लिम समाज की महिला- पुरुष और बच्चे सभी सड़क पर उतर आए।
फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया के समीप मानव श्रृंखला में शामिल होने वालों का लंबा जमावड़ा लगा। लोग हाथों में हाथ डाल आगे बढ़ते चले गए तो लंबी मानव श्रृंखला बनती गयी। मानव श्रृंखला में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने और बच्चों ने भी खूब साथ दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरी। सभी के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा था। बता दें कि इमारत-ए-शरिया ने वाम दलों के मानव श्रृंखला का सपोर्ट किया था।
वहीं पटना जंक्शन के समीप बुद्धा स्मृति पार्क के पास वामदलों के तमाम दिग्गज नेताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस मौके पर सीपीआई एमएल के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और सीपीएम पोलित ब्यूरो की सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी पहुंचे। नेताओं ने मानव श्रृंखला का नेतृत्व किया। इस मौके पर उन्होनें केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।सुभाषिनी अली ने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ लोगों का गुस्सा स्वत: फूट रहा है। लोग सड़क पर उतर रहे हैं उधर सरकार तमाशा कर रही है।