ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

पटना : NMCH में वायरल बुखार से तीन बच्चों की मौत, मंगलवार को 800 से ज्यादा बच्चे अस्पतालों में पहुंचे

पटना : NMCH में वायरल बुखार से तीन बच्चों की मौत, मंगलवार को 800 से ज्यादा बच्चे अस्पतालों में पहुंचे

15-Sep-2021 07:15 AM

PATNA : बिहार में जानलेवा वायरल बुखार का कहर जारी है। लगातार बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। वायरल बुखार का दायरा इतना बढ़ गया है कि मंगलवार को राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में तकरीबन 800 से ज्यादा में बच्चे इलाज के लिए भर्ती कराए गए। पटना के नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग में 24 घंटे के भीतर वायरल बुखार से पीड़ित आठ बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें तीन बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें पटना के बेऊर के एक साल के बच्चे को परिजनों ने 12 सितम्बर को भर्ती कराया था। उसकी मौत मंगलवार की सुबह हो गई। वहीं वैशाली जिले के सराय के ढाई माह के बच्चे की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात हुई। उसे 13 सितम्बर को भर्ती कराया गया था। वहीं 13 सितम्बर की रात में ही खगड़िया के तीन माह के बच्चे की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। उसे 10 सितम्बर को भर्ती कराया गया था।


राज्य में वायरल बुखार से पीड़ित 830 बच्चे राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 113 बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण अस्पतालों में भर्ती किया गया। एक दिन पूर्व राज्य में वायरल बुखार से पीड़ित 528 बच्चे राज्य के अस्पतालों में ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 100 बच्चों को भर्ती किया गया था। 


एनएमसीएच में इस महीने शिशु रोग विभाग में अब तक वायरल निमोनिया से पीड़ित छह बच्चों की मौत हो चुकी है। अधीक्षक सह विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 84 बेड वाले शिशु रोग विभाग में 59 बच्चे भर्ती हैं। जबकि नीकू व पीकू के सभी बेड वायरल पीड़ित बच्चों से भरे हैं।