ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया

पटना के दो नए इलाकों में कोरोना ने दी दस्तक, सोमवार को मिले 11 मरीज

पटना के दो नए इलाकों में कोरोना ने दी दस्तक, सोमवार को मिले 11 मरीज

26-May-2020 08:44 AM

PATNA :  लॉकडाउन के बीच पटना में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार को पटना के दो नए इलाकों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. जिसके बाद से हड़कंम मच गया है. 

बता दें कि सोमवार को पटना में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले. जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है. शहर के दो नए इलाके समनपुरा और खाजेकला के नीर उगड़ी बाग में भी संक्रमण मिला . विक्रम, मोकामा समेत दुल्हिन बाजार से सोमवार को नए संक्रमित मिले. 


कोरोना की चपेट में आये पटना के खाजेकलां थाने के नीर उगड़ी बाग निवासी 30 साल के युवक ने बताया कि वह सूरत कपड़ों में कढ़ाई का काम करता था और 23 मई को ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर लौटा था. यहां आने के बाद खुद जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था. 

वहीं समनपुरा का युवक विदेश जाने के लिए मुंबई गया था, जहां लॉकडाउन होने के कारण फंस गया था. वह भी 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पटना पहुंचा था. जहां सोमवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई.