ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / पटना-दिल्ली राजधानी को एस्कॉर्ट करने वाले जवान को कोरोना, कंकड़बाग में भी मिला...

पटना-दिल्ली राजधानी को एस्कॉर्ट करने वाले जवान को कोरोना, कंकड़बाग में भी मिला नया केस

02-Jun-2020 06:44 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के नए केस आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पटना जिले में 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। पटना के कंकड़बाग इलाके में कोरोना का मरीज मिला है जबकि एनएमसीएच के एक गार्ड और आलमगंज में रहने वाले डीपीओ को भी संक्रमित पाया गया है। 


पटना दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह शनिवार को पटना से इस ट्रेन के जरिए मुगलसराय गया था। रविवार की सुबह ट्रेन जब मुगलसराय से वापस आ रही थी तभी उसे सर्दी और बुखार की शिकायत हुई बाद में उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया और उसके रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एस्कॉर्ट पार्टी के जवान राजस्थान के सीकर का रहने वाला है। इस जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा में शामिल तीन अन्य जवानों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है जबकि राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तैनात एएसआई को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिस जवान को पॉजिटिव पाया गया वह पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास स्थित बैरक में रहता था हालांकि पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा है कि यह जवान राजधानी एक्सप्रेस के किसी पैसेंजर के संपर्क में नहीं आया है। 


वही कंकड़बाग में जिससे 50 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। सर्दी-खांसी और बुखार का लक्षण मिलने के बाद उसे रविवार को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। समस्तीपुर में पोस्टेड एक डीपीओ को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद वह सीधे पीएमसीएच पहुंचे थे। बाद में इनका टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावे बख्तियारपुर में चार बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एनएमसीएच के एक गार्ड को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।