ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पटना में कोरोना ने पसारे पैर, फुलवारीशरीफ, न्यू पाटलिपुत्रा, बेली रोड,राजा बाजार में...

पटना में कोरोना ने पसारे पैर, फुलवारीशरीफ, न्यू पाटलिपुत्रा, बेली रोड,राजा बाजार में मिले कोरोना 5 मरीज

27-Apr-2020 04:26 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. कोरोना ने राजधानी के नए एरिया में कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. पांच नए मरीज मिले हैं. इसमें एक महिला 28 साल की है. जबकि चार पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकले है. इनकी उम्र 23,25,28,36 39 है. 

पटना के बीपीएससी बेली रोड, न्यू पाटलिपुत्रा, राजा बाजार के मछली गली और फुलवारीशरीफ में कोरोना के नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है.इससे पहले खाजपुरा और पटेल नगर और बेऊर एरिया में मरीज मिले थे. 


news image

दोपहर में मिले थे कई जिलों से मरीज
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के नौबतपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जबकि औरंगाबाद के पवई और जम्होर से पांच नये मामले सामने आए हैं. वहीं भोजपुर जिले के बिहियां, गौसगंज और नाला रोड इलाके से सात नये मामले सामने आए हैं.

सोमवार को अब तक मिले मरीज
स्वास्थ्य विभाग की माने तो आज सोमवार को अब तक जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 44 मरीज सामने आ चुके हैं. जिसमें मुंगेर जिले के 22, भोजपुर जिले के 7, औरंगाबाद जिले के 5, मधुबनी जिले के 5, लखीसराय जिले के 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है. इसके आलावा सारण और पटना जिले के एक-एक मरीजों की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.