ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / पटना के महावीर कैंसर संस्थान में कोरोना के 3 केस मिले, OPD और...

पटना के महावीर कैंसर संस्थान में कोरोना के 3 केस मिले, OPD और इमरजेंसी सेवा की गई बंद

01-Jun-2020 06:47 PM

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. महावीर कैंसर संस्थान में कोरोना के मरीज मिले हैं. पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसके बाद इमरजेंसी और ओपीडी सेवा और इमरजेंसी को तत्काल बंद कर दिया गया है.


महावीर कैंसर संस्थान में कोरोना के 9 संदिग्धों का सैंपल लिया गया था. जिनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद इमरजेंसी और ओपीडी सेवा को 3 जून तक बंद कर दिया गया है. जिन मरीजों का महावीर कैंसर संस्थान में इलाज चल रहा था. उनको तत्काल पटना एम्स में शिफ्ट किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले की रहने वाली 84 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है. इसके अलावा सारण और मुजफ्फरपुर के रहने वाले 45 साल और 39 साल के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. एहतियातन आसपास के सभी बाजार को बंद कराया जा रहा है. 


महावीर कैंसर संस्थान में एहतियातन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है. इन मरीजों के संपर्क में आने वाले हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टरों की पहचान की जा रही है. उनकी पहचान कर एहतियातन उनको भी क्वारंटाइन किया जायेगा. पटना में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई सौ के पार चला गया है. पटना से अब तक 252 मामले सामने आये हैं. जिसमें से 137 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है.