ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / पटना के लोगों ने टॉयलेट कर सड़ा दिया पुल, अब मेंटेनेंस में जुटा...

पटना के लोगों ने टॉयलेट कर सड़ा दिया पुल, अब मेंटेनेंस में जुटा रेलवे

02-Aug-2022 07:28 PM

PATNA : चौंकाने वाला मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां लोगों ने टॉयलेट कर रेलवे के एक पुल को सड़ा दिया। राजेन्द्र नगर स्टेशन पर स्थित इस पुल पर लोगों ने इतना टॉयलेट किया कि अब रेलवे इस पुल के मेंटेनेंस में जुट गया है। लंबे दिनों से टॉयलेट करने की वजह से पुल से लगा लोहे का एक हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में यूरिनल नहीं होने के कारण मजबूरी में पुल के नीचे टॉयलेट करना पड़ता है।


जानकारी के मुताबिक मछुआ टोली से कंकड़बाग की तरफ आने जाने वाले लोग अक्सर इस पुल पर टॉयलेट करते दिख जाते हैं। इस पुल के ठीक बीच में लोग टॉयलेट करते रहते हैं, लंबे समय से टॉयलेट करने के कारण पुल का लोहे का एक हिस्सा खराब हो गया है। पुल के खराब हिस्से को हटाकर उसे ठीक करने का काम रेलवे ने शुरू कर दिया है।


इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने पुल पर टॉयलेट करने वाले लोगों को खिलाफ जुर्माना भी लगाया। पुल पर टॉयलेट करते पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था लेकिन इसे गंभीरता से लागू नहीं करने के कारण लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि उनमें डर पैदा हो सके और वे दोबारा ऐसा करने की नहीं सोंचे।