NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
13-Dec-2021 07:34 PM
PATNA : राजधानी पटना के 3 मोहल्लों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज फिर बुद्धा कॉलोनी पटेल नगर और AG कॉलोनी में एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. पटना में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ मंथन चल रही है. विदेश यात्रा से आने वालों के साथ ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जिनके घर के आस पास कोरोना के मरीज पाए गए हैं.
पटना के एजी कॉलोनी में 36 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. आपको बता दें कि AG कॉलोनी में रविवार को 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. सब एक ही परिवार के लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग कर लोगों की जांच करा रहा है. अब तक 50 से अधिक लोगों की जांच हो गई है. पटना के पटेल नगर में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.
पटेल नगर के मानस पथ में 45 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुई है. अब तक मानस पथ में कई लोग काेरोना संक्रमित पाए गए हैं. बुद्धा कॉलोनी में 38 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. ऐसे में राजधानी पटना के इन मोहल्लों में कोरोना काफी तेजी से पैर पसार रहा है. प्रशासन कीतरफ से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.