Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
25-Jan-2020 12:38 PM
PATNA: पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में बुर्का नहीं पहनकर आने वाला फरमान वापस हो गया है। कॉलेज ने अब नयी नोटिस कॉलेज की सूचना पट्ट पर चस्पां की है जिसपर बुर्के की चर्चा को पूरी तरह से हटा दिया गया है।आनन-फानन में कॉलेज प्रशासन ने नयी नोटिस जारी कर दी है।
बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा था जिसका अहसास होते ही जेडी वीमेंस कॉलेज प्रशासन ने आज नोटिस ही बदल दी। नयी नोटिस में कॉलेज यूनिफार्म में आने का निर्देश तो दिया गया है लेकिन बुर्के नहीं पहन कर आने वाले निर्देश को हटा दिया गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अब इस नोटिस में नया फरमान जोड़ा है जिसमें कॉलेज में मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये फाइन किया जाएगा।हालांकि इसमें भी छूट दी गयी है। शून्य जोन, मंदिर परिसर और कॉमन रूम में मोबाइल पर बात करने की छूट दी गयी है।

इससे पहले जेडी वीमेंस कॉलेज ने छात्राओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कॉलेज ने छात्राओं को सख्त निर्देश जारी कर कहा था कि वे केवल निर्धारित ड्रेस कोड में ही कॉलेज आएं। यहीं नहीं कॉलेज ने यह भी कहा है कि अगर छात्राएं बुर्का पहनकर आती हैं तो उन्हें नियमों के उल्लंघन के आरोप में 250 रुपये जुर्माना देना होगा।

कॉलेज का यह नोटिस सोशल मीडिया में वायरल होते ही बवाल मच गया था। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। वहीं इस बीच कॉलेज के इस फरमान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरोध की खबरें भी सामने आने लगी थी। वहीं इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ना शुरू कर दिया था।