गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Sep-2020 07:55 AM
PATNA : राजधानी पटना में कुछ इलाकों में आज दो से सात घंटे तक बिजली कि किल्लत सहनी पड़ सकती है. इस दौरान कई इलाकों में दो से लेकर सात घंटे तक बिजली गुल रहेगी.
नए फीडर का केबल जॉइंट करने के लिए बुधवार की दोपहर 12 से 2 बजे तक एएन कॉलेज पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11केवी नॉर्थ ईस्ट एसके फीडर पूरी तरह बंद रहेगा. इस कारण एएन कॉलेज कैंपस, गांधी पथ, राजेंद्र पथ, अमर कुंज, विवेकानंद पथ सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी.
वहीं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 केवी फतुआ गायघाट- कटरा ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत के लिए बुधवार की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11केवी धनकी फीडर बंद रहेगा. जिससे लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.