ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / news / पटना के इन घाटों पर जाने से रहेगी रोक,तेजी से घट रहा है...

पटना के इन घाटों पर जाने से रहेगी रोक,तेजी से घट रहा है गंगा का जलस्तर

19-Nov-2023 11:02 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में छठ पर्व को लेकर नौ घाटों पर व्रतियों के जाने पर रोक है। खतरनाक घाट में मीनार घाट, एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट शामिल है। इन घाटों पर स्लोप अधिक होने व पानी की गहराई ज्यादा होने से इन घाटों पर जाने की मनाही है। वहीं मिश्री घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, अदालत घाट, कृष्णा घाट व पत्थर मस्जिद घाट अनुपयुक्त है।


इसके साथ ही गांधी घाट और कृष्णा घाट पर जल स्तर काफी कम हो गया है, जिससे ये छठ पूजा के लिए अनुपयुक्त हो गये हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि पास के घाटों पर छठ पूजा सुविधाजनक ढंग से की जा सकती है। इसलिए नजदीक के कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्र घाट, पटना कॉलेज घाट, लॉ कॉलेज घाट आदि का इसके लिए उपयोग किया जाये।


दरअसल, पटना में गंगा नदी के जल स्तर में हर दिन तीन से चार सेंटीमीटर कमी हो रही है। इसके कारण अशोक राजपथ के किनारे बने एक दर्जन से अधिक पक्के छठ घाटों पर पानी के अंदर की गई बैरिकेडिंग बेकार हो गयी है।



मालुम हो कि, एक सप्ताह पहले बैरिकेडिंग शुरू करते समय पानी किनारे से इनकी दूरी 20 से 30 फुट तक थी,जो अब घट कर महज पांच-सात फुट रह गयी है। लिहाजा बहुत से घाट को अनुपयुक्त बताया गया है।


लोक आस्था का महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना संपन्न हो गया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। रविवार को व्रती रवियोग व द्विपुष्कर योग में भगवान भाष्कर को सायं कालीन अर्घ देंगे। सोमवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के दिन धनिष्ठा नक्षत्र व ध्रुव योग के शुभ संयोग में उदयकालीन सूर्य को अर्घ देंगे। इसके बाद ही व्रती प्रसाद व जल ग्रहण करेंगे।