ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना के होटल में कमरा लेने से पहले देना होगा शपथ पत्र, शराब...

पटना के होटल में कमरा लेने से पहले देना होगा शपथ पत्र, शराब नहीं पियेंगे

23-Nov-2021 07:14 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सख्त तरीके से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो पहल की है उसके बाद पटना के होटलों में कमरा लेना आसान नहीं होगा पटना के होटल में यदि आप रूम बुक करना चाहते हैं तो इसके पहले आपको अब एक शपथ पत्र देना होगा किसी भी ग्राहक को अब होटल में शपथ पत्र के दौरान के लिख कर देना होगा कि वह शराब नहीं पिएंगे जिला प्रशासन की तरफ से होटलों के मालिकों के साथ एक बैठक की गई थी बैठक के बाद प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी है। 


प्रशासन के इस नए फैसले के बाद अगर आप किसी होटल में रूम बुक करने जाते हैं तो आपको यह शपथ पत्र भरकर देना होगा कि आप होटल में शराब का सेवन नहीं करेंगे शराबबंदी के नियमों का पालन करेंगे यदि किसी होटल या बैंक्विट हॉल में शराब बरामद होती है तो इसकी जानकारी प्रबंधन या होटल मालिक की तरफ से तत्काल पुलिस को दी जाएगी यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी इतना ही नहीं पटना पुलिस प्रशासन अब होटल और शादी समारोह पर खास नजर रखेगा ताकि लोग यहां शराब पार्टी या फिर शराब का सेवन ना कर पाए। 


शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने और लोगों को इस बारे में सूचना देने के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसका नंबर 15545 और 18003456268 है। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में आवश्यक जानकारी इस नंबर पर दे सकते हैं। शिकायत करनेवाले और सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। शराब पीने और बेचने वाले की सूचना या शिकायत करने वाले व्यक्तियों का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। किसी को बताया नहीं जाएगा बल्कि ऐसे व्यक्तियों को इनाम भी दिया जाएगा। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर टोल फ्री नंबर प्रदर्शित करने हेतु होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया।