ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / पटना के कई गंगा घाटों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए...

पटना के कई गंगा घाटों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

11-Aug-2021 02:48 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दीघा घाट से लेकर पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कंगन घाट भी पहुंचे। जहां बाढ़ की स्थिति का उन्होंने जायजा लिया। 


news image


कंगन घाट का जायजा लेने के बाद सीएम नीतीश ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके निरीक्षण के लिए वे आज निकले हैं। लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी सीएम के साथ थे। जिन्हें मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 

   news image


गौरतलब है कि राजधानी पटना पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा के जलस्तर में हुए इजाफे के कारण सभी नालों का गेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एहतियातन राज्य सरकार ने अन्य कदम उठाए हैं। 


news image


बता दें कि राजधानी पटना में कई सालों के बाद बाढ़ का संकट इतना ज्यादा करीब नजर आ रहा है। गंगा नदी के किनारे बनी पटना की सुरक्षा दीवार को गंगा पार कर गई है। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है और अब नदी खतरे के निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यही वजह है कि पटना की सुरक्षा दीवार को बाढ़ का पानी पार कर गया है। पटना के सभी गंगा घाटों को अब पूरी तरीके से बंद करना पड़ा है। 


news image


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हेलिकॉप्टर से सर्वे के दौरान उन्होंने खुद बाढ़ की स्थिति को देखा है। मंगलवार को ही इसे लेकर उन्होंने बैठक की जिसमें बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी ली गयी। जलस्तर कहां बढ़ा है और कहां बढ़ने की संभावना है इन सभी बातों पर चर्चा हुई।


बैठक के बाद आज मुख्यमंत्री खुद बाढ़ की स्थिति को देखने निकल पड़े। सीएम नीतीश ने आज पटना के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा था। तब गंगा के किनारे बसे 12 जिले थे जो बाढ़ से प्रभावित हुए थे। गंगा तट के किनारे बसे उन जिलों पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे इलाकों में बाढ़ से बचाव की पूरी तैयारी करने और लोगों की सुरक्षा का प्रबंध किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।  


news image


मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा, आपदा प्रबंधन विभाग अधिकारी, डीएम, कमिश्नर सहित कई ऑफिसर्स भी साथ थे। गंगा में ऊफान का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने 2016 की तर्ज पर जिला प्रशासन को तैयारी करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी सेतु के पाया नंबर 33 और 45 पर रुक कर उन्होंने गंगा नदी का जायजा लिया।