ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / गांधी मैदान में CTET अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने कईयों को हिरासत में...

गांधी मैदान में CTET अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने कईयों को हिरासत में लिया

18-Aug-2021 12:42 PM

By DEVASHISH

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां गांधी मैदान में दिसंबर 2019 और जनवरी 21 के उत्तीर्ण CTET अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारी शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल नहीं किये जाने का विरोध कर रहे हैं. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गांधी मैदान से खदेड़ा है और कई अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया गया है.


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के आश्वासन के बाद भी अबतक 94 हजार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है. हंगामा कर रहे अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन छठे चरण के तीसरे राउंड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. 



प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षक नियोजन नियमवाली के अनुसार बिहार में 40 हज़ार सीटें खली हैं. उन 40 हजार सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जो कोटिवार नहीं है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने दो सालों से केवल झूठा आश्वासन देने के अलावा और कुछ नहीं किया है. उनकी सरकार से मांग है कि 6ठें चरण में जो 40 हजार में जो रिक्त सीटें हैं उनमें कुछ और अतिरिक्त सीटों को जोड़ा जाए और CTET अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया में शामिल किया जाए.