Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Sep-2023 03:55 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो फुलवारीशरीफ इलाके की है जहां एक युवक की पीट-पीटकर अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। युवक की हत्या के बाद शव को महावीर कैंसर संस्थान के पीछे कन्हैया नगर में फेंका गया है जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात युवक को घर से उठाकर ले जाया गया था जिसके बाद युवक को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। युवक की लाश को शनिवार को महावीर कैंसर संस्थान के पीछे कन्हैया नगर से बरामद किया गया है। इलाके में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा गया। मृतक की पहचान कन्हैया नगर निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक चंदन कुमार पान की गुमटी चलाता था और इसी दुकान की कमाई से वह परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना के बारे में मृतक चंदन के भाई ने बताया कि घर के आगे मैदान में दोनों भाई चौकी पर सोया हुआ था तभी अचानक 2 बजे रात में नींद खुली तो देखा कि उनका भाई बगल में नहीं है। जिसके बाद उसने अपने भाई की खोजबीन शुरू की। शनिवार को स्थानीय लोगों से यह सूचना मिली कि चंदन की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को घर से महज 400 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार अपराधियों ने फुलवारीशरीफ के आस-पास के इलाकों में कई बड़ी वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है। अब आम लोगों की सुरक्षा पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सूटकेस में मिले शव की पुलिस अभी पहचान भी नहीं कर सकी थी कि अपराधियों ने तीन घरों में भीषण डाका देने के बाद बभनपुरा में एक युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी वही शुक्रवार की देर रात पान दुकानदार चंदन को पीट-पीटकर मार डाला और शव को फेंक दिया। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे पुलिस की बड़ी नाकामयाबी मान रहे हैं।