बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
21-Aug-2024 12:39 PM
By First Bihar
PATNA : एससी- एसटी के आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के विरोध में पूरे बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर लोग सड़क पर उतर गए हैं। पटना में कई जगहों पर भीम सेना के युवकों ने उत्पात मचाया है। उसके बाद डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस टीम के तरफ से इन आंदोनकारी पर जमकर लाठियां बरसाई गई है। इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई है।
दलित सेना और भीम आर्मी के युवा सुबह से ही सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद पटना में अब प्रदर्शनकारियों की उदंडता दिखने लगी है। प्रदर्शनकारी जबरन दवा दुकान को बंद करा रहे हैं। सरकार के द्वारा साफ तौर पर प्रदर्शनकारियों को हिदायत दी गई है कि भारत बंद के दौरान वो निजी, सरकारी अस्पतालों और दवा दुकानों को बंद नहीं कराएंगे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी लगातार पटना में जबरन दवा दुकान बंद करा रहे हैं। पटना के पीएमसीएच के पास भी प्रदर्शनकारियों का भारी बवाल जारी है।
आरक्षण बिल के विरोध में शामिल भीम आर्मी के प्रदर्शनकारियों ने अशोक राज पथ स्थित मेडिकल दवा दुकानों को जबरन बंद करा रहे हैं। प्रदर्शनकारी लाठी डंडो के साथ पटना की सड़कों पर उतरे हैं और जबरन दुकानों को बंद करा रहे हैं। लाउडस्पीकर लगाकर प्रदर्शनकारी जबरन दुकान बंद कर रहे हैं। पटना का डाक बंगला चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। उसके बाद पुलिस ने इन आंदोलनकारियों की उदंडता को देखते हुए जमकर लाठियां चटकाई है।
उधर, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेते हैं तो तब तक वो ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। बिहार के कई जिलों में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। बिहार के भोजपुर में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया है।