मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Nov-2019 12:48 PM
By Rahul Singh
PATNA : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई मारपीट का विरोध अब पटना पहुंच गया है। पटना सिविल कोर्ट में आज वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है। वकीलों ने शांतिपूर्ण विरोध जताते हुए खुद को काम से अलग रखा है। वहीं पटना हाईकोर्ट के वकील भी शांतिपूर्ण विरोध कर सकते हैं.
पटना सिविल कोर्ट में वकीलों ने खुद को पेपर वर्क से अलग रखा है। सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील दोपहर बाद 3 बजे शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठे होकर तीस हजारी कोर्ट की घटना पर अपना विरोध जताएंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई मारपीट के बाद देशभर में वकीलों ने प्रदर्शन किया है। बिहार में भी पुलिस एसोसिएशन ने तीस हजारी कोर्ट की घटना पर अपना विरोध दर्ज कराया था और अब सिविल कोर्ट में आज कामकाज प्रभावित हुआ है।