ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले?

Home / news / पटना के अशोक राजपथ पर बमबाजी के बाद तनाव का माहौल, DSP के...

पटना के अशोक राजपथ पर बमबाजी के बाद तनाव का माहौल, DSP के सामने हुई बमबाजी, पुलिस देख रही थी तमाशा

31-Jan-2020 09:38 PM

PATNA: मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना के अशोक राजपथ पर बमबाजी हुई है. बमबाजी के बाद पथराव किया गया है. इस हमले में दारोगा और सिपाही समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए है. यह सब पुलिस के सामने हुआ, लेकिन पुलिस हर बार की तरह इस बार भी कुछ नहीं कर सकी. वह चुपचाप तमाशा देखती रही. हमले में घायल दारोगा और सिपाही को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. 

इसको भी पढ़ें: पूजा पंडाल में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, नाराज पिता ने पीट-पीटकर कर उतार दिया प्यार का बुखार

DSP के सामने हो रही थी बमबाजी और फायरिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सब डीएसपी और पुलिस के सामने हो रहा था. उपद्रवी 15-20 बम फेंके और 50 से अधिक फायरिंग की आवाज आई, लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी रही. जब सबकुछ हो गया तो पुलिस एक्टिव हुई. 

हॉस्टल में छापेमारी

घटना के बाद एसएसपी के नेतृत्व में मिंटो समेत कई हॉस्टलों में पुलिस छापेमारी कर रही है. इस इलाके की बिजली काट दी गई है. लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. बता दें कि पहले से सूचना पुलिस को थी कि इस बार भी यहां पर बवाल हो सकता है. फिर भी पटना पुलिस सतर्क नहीं हुई. 


सड़कों पर पुलिस तैनात

घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारी संख्या में सुरक्षाबलों को सड़क पर तैनात कर दिया है. हंगामा करने वाले उपद्रवियों ने दो कारों को आगे के हवाला कर दिया है. यह दोनों कार सड़क किनारे खड़ी थी.


 गाने को लेकर हुआ विवाद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान एक विवादित गाना बजाया जा रहा था. इस दौरान स्थानीय लोग और छात्रों के बीच बवाल हो गया और बमबाजी हुई. पटना के एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है. लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है. 


एनआरसी के नाम पर हुआ था तांडव,लेकिन भूल गई पुलिस

15 दिसंबर 2019 को भी एनआरसी के विरोध के नाम पर जमकर पटना में उपद्रव हुआ था. कारगिल चौक से लेकर पीएमसीएच तक हजारों उपद्रवियों ने सैकड़ों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. कई पुलिस चेक पोस्ट को आगे के हवाले कर दिया था, लेकिन इस घटना के बाद भी पटना पुलिस सबक नहीं ली और ना ही सतर्क रही. अगर पुलिस सतर्क रहती तो आज ये घटना नहीं होती.