ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / news / एडवांटेज केयर को सम्मान : सामाजिक कार्यों के लिए सीएसआर इंपैक्टफुल अवार्ड मिला

एडवांटेज केयर को सम्मान : सामाजिक कार्यों के लिए सीएसआर इंपैक्टफुल अवार्ड मिला

17-Jul-2021 07:08 AM

PATNA : पटना के एडवांटेज केयर को आईएसडब्ल्यू काउंसिल ने सीएसआर इंपैक्टफुल अवार्ड्स से सम्मानित किया है। यह अवार्ड कोविड सोशल चैंपियंस वर्ग में दिया गया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया था। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से सम्मान समारोह वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया। 


यह आईएसडब्ल्यू काउंसिल अवार्ड का पांचवां संस्करण था। ज्यूरी के तौर पर इसमें सलमान खुर्शीद, निशा नारायण, अविलाश द्विवेदी, डॉ. सुचीन बजाज, लव वर्मा, एके वैद्य, भास्कर चटर्जी, पीपी चैधरी, हितेश विद्या, डॉ अशोक सेठ प्रमुख थे। एडवांटेज केयर के संस्थापक खुर्शीद अहमद ने कहा कि केयर एडवांटेज सपोर्ट का प्रोजेक्ट है, जो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शुरू किया गया था। इसमें संस्था अध्यक्ष सर्जन डॉ. एए हई का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान संस्था के काम को सराहा गया है।


जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, बेड दिलाने का काम संस्था की ओर से किया गया। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराया, जिससे कई मरीजों की जान बची। अस्पतालों को भी ऑक्सीजन दिलवाया।