Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
10-Jun-2021 05:43 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधकारी का तबादला किया है. पटना के एडीएम का तबादला किया गया है. इस संदर्भ में बिहार सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटना के अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह को सरकार ने पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है.
गौरतलब हो कि दो दिन पहले मंगलवार को भी सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया था. जिसमें रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का भी नाम शामिल था. साथ ही एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज भी दिया गया था. रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए इन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया बनाया गया.
इनके अलावा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार अगले आदेश तक इस पद पर की जिम्मेदारी संभालेंगे. आपको बता दें कि बिहार सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है.
