Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 10:05 PM
PATNA : कोरोना का संक्रमण बिहार में काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पटना जिलाधिकारी कुमार रवि की ओर से जिले के कंटेनमेंट जोन की घोषणा की गई है. पटना के 19 इलाकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि डीएम की ओर से की गई है. उन इलाकों की एक लिस्ट भी जिला प्रशासन ने जारी किया है.
राजधानी पटना के कई इलाकों से अब तक 234 मरीज सामने आये हैं. जिसमें से 76 लोग ठीक हो गए हैं. जबकि दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है. लिहाजा अभी भी इस जिले में 156 कोरोना केस एक्टिव हैं. पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने शुक्रवार को जिले के कंटेनमेंट जोन और डिकंटेनमेंट जोन के इलाकों की सूची अपडेट की. इस नए अपडेट के मुताबिक राजधानी के डेढ़ दर्जन इलाकों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है. जबकि पहले से कंटेनमेंट जोन में शामिल 13 इलाकों को सामान्य श्रेणी में शामिल किया गया है. क्योंकि इन इलाकों से पिछले कुछ हफ़्तों में कोई भी नया केस सामने नहीं आया है.
शुक्रवार को पटना डीएम कुमार रवि की ओर से लोगों के लिए एक खुशखबरी दी गई. डीएम ने उन इलाकों को सेफ या सामान्य जोन में शामिल किया, जिन कंटेनमेंट जोन से पिछले 28 दिनों से कोई भी मरीज सामने नहीं आये हैं. दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह मापदंड तय किया गया है कि जिन कंटेनमेंट जोन से लगातार 4 हफ्ते से कोई नया मामला सामने नहीं आता है, उसे सामान्य जोन की श्रेणी में शामिल किया जायेगा. डीएम की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक राजधानी पटना, दानापुर, फुलवारी शरीफ और पटना सिटी के कई इलाके अब डिकंटेनमेंट जोन में शामिल हो गए हैं. इन इलाकों से पहले मरीज मिले थे. इसलिए इन्हें कंटेनमेंट जोन में रखा गया था. पिछले कई दिनों से इन इलाकों में कोई भी नया मरीज नहीं मिला है. इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मापदंडों का ख्याल रखते हुए इन इलाकों को कोरोना फ्री माना जा रहा है.
पटना के कंटेनमेंट जोन की पूरी लिस्ट -
1. इंद्रलोक नगर बाईपास थाना पटना सिटी
2. महाराजगंज राजपूताना गली अजीमाबाद अंचल पटना सिटी
3. रिकाबगंज, मालसलामी थाना अंचल नगर निगम पटना सिटी
4. फौजदारी कुआं, मालसलामी पटना सिटी
5. चाणक्य नगर, पटना सिटी
6. पाटलिपुत्रा अंचल, पटना नगर निगम अनुमंडल पटना सदर
7. चाणक्यपुरी मछली गली राजा बाजार पटना
8. अशोका टावर के सामने मछली गली राजा बाजार पटना
9. रोड नंबर 3 शिव नगर बाईपास रोड खेमनीचक बाईपास पटना।
10. बीएमपी 14, बैरक (बैरक संख्या 7, 11, 15 ,23, 25)
11. चंद्र विहार कॉलोनी रोड संख्या 25 आशियाना दीघा रोड राजीव नगर थाना के पास।
12. जय हिंद कॉलोनी ,रानीपुर फुलवारी शरीफ।
13. अंतराघाट, जमाखारिज, दीघा पटना
14. एजी कॉलोनी पार्क के पास पटना
15. मछली गली राजा बाजार पटना
16. समनपुरा पुरानी मस्जिद के बगल में राजा बाजार पटना
17. रंजन भगत चांदमारी रोड, गली संख्या दो, पीएनबी एटीएम के पास थाना कंकड़बाग पटना
18. सरकारी बोरिंग के पास , गांव के उत्तर पश्चिम, ग्राम बहुआरा, पंचायत चिपुरा, थाना गौरीचक जिला पटना
19. पश्चिमी जजेज कॉलोनी, आरपीएस मोड़, थाना रूपसपुर प्रखंड दानापुर जिला पटना