बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Apr-2020 10:25 AM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के सुल्तानगंज इलाके को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। सुल्तानगंज में कोरोना वायरस के मिलने के बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस और मेडिकल की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है। सेनेटाइजेशन का पूरा ड्राइव भी सुल्तानगंज इलाके में चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि सुल्तानगंज में जिस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उसके दामाद से संक्रमण फैला है। दुबई से लौटा नालंदा का युवक सुल्तानगंज स्थित अपने ससुराल पहुंचा था जहां उसकी वजह से संक्रमण फैला।
पटना सिटी इलाके में संक्रमण का खतरा एक बार फिर से मंडरा जा रहा है। पटना सिटी स्थित सुल्तानगंज के एक शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। दरअसल सुल्तानगंज के जिस तक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है उसके दामाद को पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। यह वही शख्स है जो नालंदा का रहने वाला है और 22 मार्च को दुबई से आने के बाद सुल्तानगंज स्थित अपने ससुराल में ठहरा था। दमाद के संपर्क में रहने के कारण अब ससुर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दुबई से लौटने के बाद नालंदा का यह शख्स अपने ससुराल में ठहरा था और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उसे पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। दुबई से आए इस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुल्तानगंज स्थित उसके ससुराल वालों और आसपास के रहने वाले 48 लोगों का सैंपल लिया गया था। इस इलाके के 27 लोगों को कोरंटाइन भी किया गया है। बुधवार को इसी शख्स के ससुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि चार अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है। इस पूरे इलाके से जिन लोगों का सैम्पल लिया गया है उनमें से कई का टेस्ट रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...