ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पटना समेत आसपास जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने आज रात...

पटना समेत आसपास जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने आज रात 9 बजे तक के लिए अलर्ट दिया

28-Apr-2020 06:51 PM

PATNA : राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों के लिए मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है. आज रात 9 बजे तक आज पटना और इसके आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में वज्रपात के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है.

मौसम विभाग ने पटना के अलावे गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, बक्सर जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की अपील की है. 

 पटना समेत बिहार के कई जिलों में दो मई के बाद मौसम समान्य होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 अप्रैल तक राज्य में ऐसे ही बारिश के हालत बने होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह भी पश्चिमी विक्षोभ है. तो वहीं क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से 17 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. जिसके कारण पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इससे कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश हो रही है.  पश्चिमी विक्षोभ का एक परिक्षेत्र बिहार, यूपी, झारखंड और मध्यप्रदेश के इलाकों में सक्रिय है. इसके साथ ही एक टर्फलाइन भी झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर बनी हुई है.