मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 02:10 PM
PATNA : पटना हाईकोर्ट में एक वकील साहब उस वक्त चकरा गए जब जज साहब ने उनसे पूछा की प्यार की परिभाषा क्या है? उन्होंन घबराते हुए कहा कि हुजूर मुझे नहीं पता, क्योंकि मैनें कभी किसी लड़की से प्यार नहीं किया है.
दरसल यह मामला एक केस की सुनवाई के दौरान का है. गया के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने भाग कर शादी कर ली थी. जिसके बाद युवती के पिता ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. पटना हाई कोर्ट में गुरुवार को इस पर सुनवाई चल रही थी .
इस दौरान वकील साहब ने दलील दी कि लकड़ी के पिता ने अपरण का झूठा केस किया है, यह मामला दोनों की मर्जी से शादी का है. लड़की ने धारा 164 के अंतर्गत अदालत में गवाही भी दी है, जिसमें उसने बताया है कि वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी की है.
इसके बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पूछा, "वकील साहब पहले यह बताएं कि प्यार क्या होता है? क्या आप प्यार की परिभाषा जानते हैं?'' जिसके बाद वकील साहब घबरा गए. कुछ देर चुप रहे लेकिन जज साहब ने फिर अपना सवाल दोहराया . इसके बाद वकील साहब ने कहा कि "हुजूर मैंने कभी भी किसी लड़की से प्यार नहीं किया है, इसलिए प्यार की परिभाषा नहीं पता है .'' हालांकि कोर्ट ने बिना प्यार के परिभाषा जाने की आरोपी युवक को जमानत दे दी.