2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
26-Feb-2022 07:22 AM
PATNA : बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला के पटना में लंबित एक मामले में विशेष अदालत के आदेश के बावजूद शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव समेत तीन लोगों की पेशी नहीं हो सकी। शुक्रवार को पटना के सीबीआई कोर्ट में वीडियो कंफ्रेसिंग के माध्यम से होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई। पेशी नहीं होने पर अदालत ने कहा कि ऐसा होता है कि होटवार जेल के अधिकारी इस अदालत के आदेश का मर्म समझने में भूल कर रहे हैं। कोर्ट ने सीबीआई की ओर से एक दाखिल आवेदन को स्वीकार करते हुए लालू प्रसाद समेत चारों अभियुक्तों को न्यायालय में सदेह पेश करने के लिए 30 मार्च 2022 की तिथि निश्चित की है।
दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्होंने उपस्थित होने की जगह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ने का फैसला लिया गया है। लालू यादव पिछले कुछ दिनों से अपने दांत में हो रहे दर्द से भी परेशान हैं। दांत दर्द से परेशान चल रहे सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज गुरुवार से शुरू हो गया। उनके दाहिने जबड़े के निचले दांत को बचाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट किया गया।
बता दें कि 1996 के इस मामले में लालू प्रसाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद आरके राणा, नौकरशाह बेक जुलियस, फूलचंद सिंह सहित 22 आरोपी हैं। CBI ने अबतक 76 गवाह पेश कर गवाही कराई है। चारा घोटाले के इस मामले में CBI ने लालू प्रसाद समेत कुल 44 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की थी। इसमें 22 लोगों की मृत्यु होने के वजह से ट्रायल बंद कर दिया गया।