बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
25-Jul-2022 08:28 AM
PATNA : राजधानी पटना में साइबर क्राइम का एक हैरत भरा मामला सामने आया है। एक चौंका देने वाले मामले में साइबर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। साइबर क्रिमिनल्स ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम पर हाईकोर्ट के ही रजिस्टार जनरल से ठगी की है। साइबर अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फेक व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया और फिर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को झांसे में लेते हुए उनसे एक लाख की ठगी भी कर ली।
इस मामले में हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्टार रंगजी मिश्रा के बयान पर पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम पर ठगी की इस जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। पटना के एसएसपी में इस मामले की जांच का जिम्मा अपने तेज तर्रार अधिकारियों को दिया है। एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक के जिस नंबर से ठगी की गई वह नंबर मिजोरम का है।
आइए हम आपको बताते हैं कि दरअसल यह पूरा मामला है क्या, 18 जुलाई को हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। प्रोफाइल के डीपी में चीफ जस्टिस का फोटो लगा हुआ था। शातिर ने रजिस्टार जनरल को लिखा कि वह अमेज़न का गिफ्ट कार्ड खरीद कर उसका लिंक भेजें। शातिर ने रजिस्टार जनरल से 15 गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहा। रजिस्टार जनरल ने अपने अमेज़न अकाउंट से डेढ़ लाख में 15 गिफ्ट कार्ड खरीदें और उसका लिंक चीफ जस्टिस की तस्वीर लगी व्हाट्सएप नंबर पर भेज डाली। रजिस्टार जनरल ने जब बाद में नंबर देखा तो वह चीफ जस्टिस के मोबाइल नंबर से अलग था। इसके बाद उन्हें सारा मामला समझ में आ गया, लेकिन तब तक शातिर साइबर अपराधी ठगी की घटना को अंजाम दे चुके थे। अब पुलिस इस मामले में ठगी करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।