ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पटना हाईकोर्ट में यूट्यूब पर लाइव हो रही मुकदमों की सुनवाई, खूब हो...

पटना हाईकोर्ट में यूट्यूब पर लाइव हो रही मुकदमों की सुनवाई, खूब हो रहे लाइक शेयर

07-Feb-2022 07:53 AM

PATNA : पटना हाईकोर्ट के डिविजन बेंच में सभी मुकदमों की सुनवाई की न्यायिक प्रक्रिया को लाइव किया जा रहा है। बिहार में पक्षकर और मुवक्किल अपने मुकदमों की सुनवाई का लाइव प्रसारण देख और सुन रहे हैं। मुकदमों को यूट्यूब से लाइव किया जा रहा है। यूट्यूब पर अभी 68 वीडियो अपलोड किये जा चुके हैं। आम जनता इसे शेयर और लाइक कर रही है।


न्यायिक प्रक्रिया को लाइव करने में पटना हाईकोर्ट देश में पांचवा हाईकोर्ट बन गया है। यहां लाइव प्रसारण पिछले दस दिसंबर से चल रहा इससे पहले गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और ओडिशा हाईकोर्ट में यह सुविधा शुरू है। मुकदमों की न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की बहस और न्यायाधीश के आदेश व फैसलों को पक्षकार देख सकते हैं। इस सुविधा से न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता भी आई है और लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। 


पटना हाईकोर्ट द्वारा लाइव प्रसारण से पक्षकारों को बहुत फायदा होगा। पक्षकार यह देख व सुन सकते हैं कि उनके अधिवक्ता ने उनके पक्ष में कोर्ट में सही और कानूनी तरीके से कितना पक्ष रखा और उनके पक्ष या तर्क का विरोध सरकारी वकील और दूसरे पक्षकार के वकील ने कैसे किया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद माननीय न्यायाधीश ने मुकदमा में क्या फैसला या आदेश पारित किया है।