Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
22-May-2021 02:58 PM
PATNA: पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी की गयी है। पटना हाई कोर्ट में 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। पटना हाई कोर्ट प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंच गठित की गयी है। जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। अवकाश के दौरान अधिवक्ता ई-फाइलिंग द्वारा केस दाखिल नहीं कर सकेंगे। हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच में केवल जरूरी मामलों की मेंशनिंग हो सकेगी।
गर्मी की छुट्टी रद्द किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने मांग उठाई थी। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए हाईकोर्ट प्रशासन से आग्रह भी किया गया था। उन्होंने यह मांग की थी कि कोरोना काल की वजह से बड़े पैमाने पर मुकदमें लंबित है। जिसे देखते हुए गर्मी की छुट्टी रद्द कर वर्चुअल मोड में ही सभी प्रकार के मुकदमों पर सुनवाई की जाए। आज पटना हाई कोर्ट प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसे लेकर नोटिस भी जारी की गयी है। पटना हाई कोर्ट में आगामी 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।