ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही का मद्रास होईकोर्ट होगा तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला, जस्टिस राकेश कुमार भेजे जाएंगे आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही का मद्रास होईकोर्ट होगा तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला, जस्टिस राकेश कुमार भेजे जाएंगे आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट

17-Oct-2019 04:35 PM

DELHI: पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही का ट्रांसफर मद्रास हाईकोर्ट किया जाएगा. जबकि त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कारोल पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए जाएंगे. हालांकि इस बात पर अभी कानून मंत्रालय की मुहर लगनी बांकी है. फिलहाल यह फैसला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से लिया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में एक जानकारी जारी की गई है. पिछले दिनों न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पटना हाईकोर्ट के जज राकेश कुमार का भी तबादला आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट किया जाएगा. इस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से नोटिस जारी की गई है लेकिन अभी इस तबादले पर भी कानून मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है.

वहीं सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज रवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने का फैसला लिया है.